डॉ.आभा सिंह ही रहेंगी रायपुर मेडिकल कॉलेज की ​डीन, अवकाश में जाने के चलते दिया गया डॉ.विष्णु दत्त शर्मा को प्रभार, आदेश जारी

डॉ.आभा सिंह ही रहेंगी रायपुर मेडिकल कॉलेज की ​डीन, अवकाश में जाने के चलते दिया गया डॉ.विष्णु दत्त शर्मा को प्रभार, आदेश जारी

डॉ.आभा सिंह ही रहेंगी रायपुर मेडिकल कॉलेज की ​डीन, अवकाश में जाने के चलते दिया गया डॉ.विष्णु दत्त शर्मा को प्रभार, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 3, 2020 4:30 pm IST

रायपुर: मेडिकल कॉलेज रायपुर में महिला डीन के तबादले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार डॉ.आभा सिंह के छुट्टी में रहने तक के लिए ही डॉ.विष्णु दत्त शर्मा को डीन का प्रभार दिया गया है। डॉ आभा सिंह की वापसी के बाद उन्हें वापस मेडिकल कॉलेज के डीन का प्रभार सौप दिया जाएगा।

Read More: कोरोना मरीज के ठीक होने पर सीएम बघेल ने जाहिर की खुशी, बोले- पीड़ितों का लगातार ठीक होना अच्छी खबर, लेकिन सावधानी जरूरी

गौरतलब है कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए डॉ विष्णु दत्त पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के नए डीन बनाया था। लेकिन आज विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए डॉ आभा सिंह को ही ​डीन के पद पर बने रहने की बात कही है।

Read More: दिल्ली अब तक कोरोना वारयस के 384 मामले, जिनमें से 259 मरकज के, 5 की मौत

No photo description available.


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"