मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 50 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2507 नए मरीजों की भी पुष्टि
मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 50 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2507 नए मरीजों की भी पुष्टि
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2507 नए मामले सामने आए हैं और 2288 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
आज मिले कोरोना मरीजों में से कोरबा 287, रायगढ़ 282, जांजगीर 245, रायपुर 180, राजनांदगांव 149, बिलासपुर 137, दुर्ग 120, बस्तर 107, बालोद 95, धमतरी 82, कोंडागांव 76, कांकेर 74, दंतेवाड़ा 70, सूरजपुर 68, बलौदाबाजार 66, बीजापुर 66, सरगुजा 65, जशपुर 54, महामसुंद 47, कवर्धा 46, सुकमा 39, कोरिया 36, मुंगेली 33, बेमेतरा 23, बलरामपुर 20, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 24, नारायणपुर 9, गरियाबंद 6 और अन्य राज्य 1 शामिल हैं।
आज 2,507 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,288 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए,वर्तमान में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 25,709 है। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/mMl6QWLKsw
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 20, 2020

Facebook


