मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 55 कोरोना मरीजों की मौत, 2011 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 55 कोरोना मरीजों की मौत, 2011 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 55 कोरोना मरीजों की मौत, 2011 नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 24, 2020 4:47 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2011 नए मामले सामने आए हैं और 2325 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के 55 भीतर और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: 8 नवंबर को होगा लोकवाणी की 12वीं कड़ी का प्रसारण, सीएम भूपेश बघेल बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद और भविष्य पर करेंगे चर्चा

आज मिले कोरोना मरीजों में से कोरबा- 204, रायगढ़- 175, रायपुर- 169, बिलासपुर- 168, जांजगीर-चांपा- 160, दुर्ग- 140 , राजनांदगांव- 119, बस्तर- 102, कोंडागांव- 77, कांकेर- 71, सरगुजा- 69, दंतेवाड़ा- 63, बालोद- 51, धमतरी- 50, सूरजपुर- 50, कवर्धा- 42, कोरिया- 40, गरियाबंद- 40, बलौदाबाजार- 35, सुकमा- 34, बीजापुर- 32, महासमुंद- 31, मुंगेली- 31, बेमेतरा- 22, जशपुर- 12, बलरामपुर- 7, नारायणपुर- 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 6 और अन्य- 4 मरीज शामिल हैं।

Read More: लालू प्रसाद यादव ने मुझे मारने के लिए विंध्याचल धाम में कराई थी तांत्रिक पूजा, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 74 हजार 591 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 48 हजार 899 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1793 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 हजार 899 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा उम्मीवार को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मची अफरातफरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"