स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज कितने नए मरीजों की हुई पुष्टि, कितने हुए डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज कितने नए मरीजों की हुई पुष्टि, कितने हुए डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज कितने नए मरीजों की हुई पुष्टि, कितने हुए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 27, 2020 2:44 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, पिछले तीन दिनों से यहां दर्जनों कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही थी। लेकिन आज बड़ी राहत मिली है, प्रदेश में आज केवल 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 4 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब प्रदेश में 281 एकिटव केस हैं।

Read More: उज्जैन से 13 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, जबलपुर से भी 6 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

मिली जानकारी के अनुसार आज बिलासपुर, जगदलपुर और बलौदाबाजार से 1-1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि बलौदाबाजार और बालोद जिले के दो-दो मरीजों की ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 285

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 59320 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 57283 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 364 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1673 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 83 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 281 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: लॉकडाउन में मात्र 61 हजार रुपए में करें शादी! यकीन न हो तो देखिए ये विज्ञापन

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"