स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 82 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 2000 के करीब पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 82 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 2000 के करीब पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 82 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 2000 के करीब पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 18, 2020 3:12 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 82 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 46 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 1 आरक्षक, दो युवतियों सहित 7 गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के बलरामपुर- 22, बलौदाबाजार- 12, जांजगीर- 11, रायपुर- 11, दुर्ग- 9, राजनांदगांव- 8, बिलासपुर- 4, कोरिया- 3 और कोरबा- 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं आज 46 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: गुटखा माफिया किशोर वाधवानी को सीबीआई कोर्ट में किया पेश, भेजा 5 दिन की रिमांड पर

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 1946 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 735 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 1202 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: 2400 रुपए में होगी कोरोना जांच, कोरोना नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक में गृह मंत्रालय ने लिया फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"