मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, पिछले 24 घंटे के भीतर 146 नए मामलों की पुष्टि, 68 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, पिछले 24 घंटे के भीतर 146 नए मामलों की पुष्टि, 68 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, पिछले 24 घंटे के भीतर 146 नए मामलों की पुष्टि, 68 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 9, 2020 3:27 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 146 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 68 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं आज एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: Watch Live: मोस्ट वांटेड विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उज्जैन पुलिस कर रही खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी रायपुर से 56, नारायणपुर से 38, बाजापुर से 13, कोरबा से 9, सरगुजा से 6, बलरामपुर से 5, बिलासपुर से 5, जांजगीर से 3, दंतेवाड़ा से 2, कांकेर से 2, बेमेतरा से 2, दुर्ग से 1, राजनांदगांव से 1, कवर्धा से 1, सूरजपुर से 1 और जशपुर से 1 मरीज सामने आई है।

Read More: एक और कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, पहले गनमैन भी पाया गया था संक्रमित

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3679 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 761 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 2903 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: MP कांग्रेस के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते मंत्री सिंहदेव, कहा- विकास दुबे को किया गया है गिरफ्तार, सरेंडर होता तो…

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"