मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, आज 277 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि, 267 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, आज 277 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि, 267 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, आज 277 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि, 267 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 28, 2020 3:20 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 277 नए मामले सामने आए हैं और 267 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, आज 1 संक्रमितों की मौत हो गई।

Read More: ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान’: पीड़ितों की संख्या में आई गिरावट, भारत सरकार ने भी सराहा है प्रदेश सरकार की इस पहल को

मिली जानकारी के अनुसार आज रायपुर से 138, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 19, बिलासपुर व बस्तर से 18-18 नारायणपुर से 11, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 08-08, सरगुजा व गरियाबंद से 06-06, कबीरधाम से 05, कोरबा व मुंगेली से 04-04, बलरामपुर, जशपुर व दन्तेवाड़ा से 03-03, कांकेर से 02, जांजगीर-चांपा से 01 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: सो रहे युवक की जींस में घुसा कोबरा, फिर जो हुआ वो उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 8257 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5439 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 46 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2772 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: बलौदाबाजार और जगदलपुर जिले में भी 6 अगस्त तक लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Image

Image

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"