मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, आज 701 नए संक्रमितों की पुष्टि, 8 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, आज 701 नए संक्रमितों की पुष्टि, 8 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, आज 701 नए संक्रमितों की पुष्टि, 8 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: August 18, 2020 3:08 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज प्रदेश में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ है। छत्तीसगढ़ में आज 701 नए मामले सामने आए हैं और 249 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 9 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: भारत से तनाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने ICICI बैंक में खरीदी हिस्सेदारी, 15 करोड़ रुपये का किया निवेश

आज मिले 701 नए कोरोना मरीजों में रायपुर से 205, दुर्ग से 92, रायगढ़ से 63. बस्तर व राजनांदगांव से 48-48, बिलासपुर से 44, बालोद से अ. कोरबा से 21, नारायणपुर से 20, जशपुर से 19, कांकेर से 18, सुकमा से 18, जांजगीर-चांपा से 15, बीजापुर से 12, सरगुजा से 11, सूरजपुर से 09, कोरिया, दंतेवाड़ा व गरियाबंद से 04-04, कबीरधाम से 03, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद. बलरामपुर, कोण्डागांव से 02-02, मुंगेली से 01-01 शामिल हैं।

ReadMore: पीएम मोदी के नाम 19 पन्नों का लेटर लिखकर 15 साल की छात्रा ने कर ली खुदकुशी, जानिए क्या लिखा है पत्र में

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 16729 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 10847 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 158 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5721 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में अब तक 10,598 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, एक सप्ताह के भीतर 1581 लोग हुए डिस्चार्ज

Image

Image

Image

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"