मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 916 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर में मिले 300 से अधिक संक्रमित

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 916 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर में मिले 300 से अधिक संक्रमित

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 916 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर में मिले 300 से अधिक संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 20, 2020 3:18 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 916 नए मामले सामने आए हैं और 554 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 4 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: कोरोना के चलते MBBS फाइनल के पूरक परीक्षाओं में देरी, IMA ने सीएम बघेल से की आयुष को निर्देश देने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 330, दुर्ग से 183, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 37, सरगुजा से 34, रायगढ़ से 32, जांजगीर से 30, कोरिया से 27, नारायणपुर से 20, कांकेर से 20, कोरबा से 19, जशपुर से 19, सूरजपुर से 17, राजनांदगांव से 16, बिलासपुर से 15, कोण्डागांव से 14, बलौदाबाजार से 9, गरियाबंद से 8, मुंगेली से 8, बीजापुर से 8, धमतरी से 6, महासमुंद से 6, बस्तर से 6, कवर्धा से 5, बेमेतरा से 4, बलरामपुर से 4 और बालोद से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: दफ्तर में काम करने वालों से ज्यादा घर में ही लोगों को हो रहा है कोरोना, इस देश में अब ऑफिस में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं!

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 18501 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 11739 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 168 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6594 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, होटल में संदिग्ध हालत में मिले 5 जोड़े, शादीशुदा महिलाएं भी मिली इस हाल में

Image

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"