कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर फूटा कोरोना बम, आज 1513 नए मरीजों की पुष्टि, 11 की मौत

कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर फूटा कोरोना बम, आज 1513 नए मरीजों की पुष्टि, 11 की मौत

कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर फूटा कोरोना बम, आज 1513 नए मरीजों की पुष्टि, 11 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: August 29, 2020 5:40 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। आज पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 1513 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 709 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 11 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Read More: खेल दिवस पर खेल मंत्री उमेश पटेल ने राज्य के खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बातचीत, दी बधाई और शुभकामनाएं

आज मिले कुल 1513 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 28746 हो गई है। इनमें से 15818 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 12666 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 262 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला में न्यूड वीडियो शूट कर रही थी विदेशी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 630
दुर्ग- 187
राजनांदगांव- 66
बिलासपुर- 66
बस्तर- 59
धमतरी- 44
सुकमा- 43
जांजगीर- 41
रायगढ़- 61
महासमुंद- 34
कांकेर- 28
नारायणपुर- 23
कवर्धा- 21
बीजापुर- 21
गरियाबंद- 24
बालोद- 15
कोरिया- 15
बलौदाबाजार- 16
सरगुजा- 18
बेमेतरा- 26
मुंगेली- 30
जशपुर- 8
कोरबा- 20
दंतेवाड़ा- 4
सूरजपुर- 3
कोण्डागांव- 2
बलरामपुर-08

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"