मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 1115 नए संक्रमितों की पुष्टि, 7 की मौत, 485 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 1115 नए संक्रमितों की पुष्टि, 7 की मौत, 485 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 1115 नए संक्रमितों की पुष्टि, 7 की मौत, 485 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 30, 2020 3:31 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 1115 नए मामले सामने आए हैं और 485 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 7 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: छत्तीसगढ़ में अनलॉक से4 के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानिए किन सेवाओं को मिली छूट

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 518, बिलासपुर से 102, राजनांदगांव से 82, दुर्ग से 72, सरगुजा से 58, जांजगीर से 42, सूरजपुर से 35, बलौदाबाजार से 34, रायगढ़ से 33, कवर्धा से 24, गरियाबंद से 13, जशपुर से 13, बेमेतरा से 12, धमतरी से 12, महासमुंद से 12, कोरबा से 12, नारायणपुर से 11, बालोद से 10, मुंगेली से 4, बलरामपुर से 4, कोरिया से 3, दंतेवाड़ा से 3, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 2 और कोण्डागांव से 1, कांकेर से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: छुट्टी पर निकला एक सब इंस्पेक्टर लापता, नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका, सड़क किनारे मिली बाइक

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 29861 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 16303 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 269 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13289 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: UGC की गाइडलान के अनुसार अब प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को भी देनी होगी परीक्षा? जानिए पूरा सच


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"