मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज ​1172 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 14 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज ​1172 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 14 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज ​1172 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 14 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 5, 2020 3:20 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 1172 नए मामले सामने आए हैं और 879 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: कल सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की करेंगे समीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए कोरोना मरीजों में दुर्ग से 155, राजनांदगांव से 54, बालोद से 69, बेमेतरा से 15, कवर्धा से 13, रायपुर से 398, धमतरी से 23, बलौदाबाजार से 20, महासमुंद से 25, गरियाबंद से 18, बिलासपुर से 96, रायगढ़ से 54, जांजगीर से 46,
मुंगेली से 11, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 5, सरगुजा से 21, कोरिया से 14, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, बस्तर से 21, कोंडागांव से 25, कांकेर से 12, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 9 और अन्य राज्य से 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: कोरोना संदिग्ध की मौत होने पर जांच के लिए लिया जाएगा सेंपल, संक्रमित मरीज की तरह ही अंतिम संस्कार करने के निर्देश

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 41806 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 20487 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 351 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20968 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग और IMA की बैठक में बनी सहमति, 2500 रुपए में दिया जाएगा टेली परामर्श और VC से चिकित्सा सलाह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"