मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में फिर टूटा रिकॉर्ड, एक ही दिन में मिले 3120 नए कोरोना मरीज, 21 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में फिर टूटा रिकॉर्ड, एक ही दिन में मिले 3120 नए कोरोना मरीज, 21 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में फिर टूटा रिकॉर्ड, एक ही दिन में मिले 3120 नए कोरोना मरीज, 21 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: September 12, 2020 5:53 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3120 नए मामले सामने आए हैं और 759 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 21 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: सरगुजा में होगी ‘ट्राइब फूड पार्क’ की स्थापना, रेणुका सिंह ने कहा से जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के कार्य को प्राथमिकता दें

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर से 764, राजनांदगांव 273, दुर्ग 263, रायगढ़ 180, कवर्धा 150, जांजगीर 150, बिलासपुर 128, बस्तर 125, मुंगेली 106, धमतरी 91, महासमुंद 84, गरियाबंद 73, कोरिया 72, सरगुजा 65, कांकेर 66, बेमेतरा 65, सुकमा 59, कोंडागांव 58, बीजापुर 56, पेंड्रा सेगौरेला सेमरवाही 53, बालोद 52, बलौदाबाजार 39, सूरजपुर 38, कोरबा 27, नारायणपुर 25, दंतेवाड़ा 22, बलरामपुर 2, जशपुर 12 और अन्य 2 मरीज शामिल हैं।

Read More: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड से19 के 22,084 नए मामले सामने आए, 391 रोगियों की मौत

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 61763 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 27180 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 539 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 33246 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: दर्दनाक सड़क हादसे में कर्नल मनीष सिंह चौहान की मौत, फिल्म लक्ष्य में कर चुके हैं ॠतिक रोशन के साथ काम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"