मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 2272 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 2272 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 2272 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: September 24, 2020 5:53 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2272 नए मामले सामने आए हैं और 752 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 10 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: नक्सली गतिविधियों की समीक्षा करने बीजापुर पहुंचे आईजी सुंदरराज पी, नक्सल ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से जिलेवार मरीजों की संख्या रायपुर- 410, बिलासपुर- 244, दुर्ग- 201, दंतेवाड़ा- 169, कांकेर- 128, बस्तर- 116, राजनांदगांव- 113, धमतरी- 113, बलौदाबाजार- 91, सरगुजा- 68, मुंगेली- 66, जांजगीर- 51, कोरबा- 50, बीजापुर- 50, सुकमा- 46, कवर्धा- 45, बालोद- 45, महासमुंद- 44, गरियाबंद- 44, कोंडागांव- 36, सूरजपुर- 33, बलरामपुर- 31, नारायणपुर- 12, रायगढ़- 11, पेंड्रा- 8 और कोरिया- 1 मरीज शामिल हैं।

Read More: 26 सितंबर को सीएम शिवराज किसानों को देंगे बड़ी सौगात, करेंगे ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ का शुभारंभ

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 95623 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 58833 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 752 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36038 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: खाड़ा जलाशय के टूटने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालन अभियंता और SDO हुए निलंबित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"