स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 3725 नए मरीजों की पुष्टि, 13 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 3725 नए मरीजों की पुष्टि, 13 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 3725 नए मरीजों की पुष्टि, 13 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 28, 2020 5:24 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3725 नए मामले सामने आए हैं और 877 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 13 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: सुरक्षा सलाहकार के विजयकुमार ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात, नक्सल समस्या की स्थिति और नियंत्रण पर हुई चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर 590, दुर्ग 519, जांजगीर 240, रायगढ़ 218, कोरबा 178, बस्तर 169, राजनांदगांव 151, मुंगेली 148, बिलासपुर 143, बलौदाबाजार 140, दंतेवाड़ा 123, सरगुजा 113, सकमा 102, धमतरी 106, सूरजपुर 95, बीजापुर 93, बालोद 75, कवर्धा 98, कांकेर 68, बेमेतरा 39, कोंडागांव 62, कोरिया 68, जशपुर 50, महासमुंद 52, गरियाबंद 57, बलरामपुर 16 और नारायणपुर 12 मरीज शामिल हैं।

Read More: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा- सीएम ममता बनर्जी को लगा लूंगा, अगर…

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 108458 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 74537 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 877 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 33044 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- GST क्षतिपूर्ति देने के बजाए राज्यों को ऋण लेने के लिए मजबूर न करें केंद्र सरकार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"