मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1100 के पार, आज 2888 मरीजों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1100 के पार, आज 2888 मरीजों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1100 के पार, आज 2888 मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: October 6, 2020 5:12 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2888 नए मामले सामने आए हैं और 2847 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: MP by Election 2020: ‘गिफ्ट पॉलिटिक्स’ पर संग्राम, पहले नोट और अब साड़ी पर गरमाई सियासत!

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रायपुर 377, जांजगीर 319, रायगढ़ 250, बस्तर 184, राजनांदगांव 167, बिलासपुर 155, दुर्ग 153, कोरपा 143, दंतेवाड़ा 138, कांकेर 109, बलौदाबाजार 87, सरगुजा 87, कोरिया 76, बालोद 72, कवर्धा 75, बीजापुर 68, कोंडागांव 63, धमतरी 56, सूरजपुर 45, गरियाबंद 42, महासमुंद 39, सुकमा 33, नारायणपुर 32, बलरामपुर 30, बेमेतरा 29, मुंगेली 28 और अन्या राज्य 02 मरीज शामिल हैं।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स पैडलर्स का इंद्रजाल! राजधानी में नशे के नेटवर्क का बड़ा खुलासा, गिरफ्तार पैडलर्स के मोबाइल ने उगले कई राज

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 28 हजार 893 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 551 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1104 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 हजार 338 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, कहा- स्वामी विवेकानंद की स्मृति में रायपुर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्मारक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"