स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में अब तक 93 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 34 का उपचार जारी

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में अब तक 93 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 34 का उपचार जारी

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में अब तक 93 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 34 का उपचार जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: May 18, 2020 2:54 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। यहां लागातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 93 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: राजधानी में एक मरीज की गई जान, पीलिया की वजह से हुई तीसरी मौत, नवविवाहिता की 4 दिन पहले हुई थी डिलवरी

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 93 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 1 और नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केस 24 हो गया है। सभी मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत बेहद नाजुक, लगातार घट-बढ़ रहा BP

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 36606 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34656 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 93 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1857 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 34 मरीजों का उपचार जारी है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"