हाईकोर्ट ने पर्यावरण विभाग और निगम से पूछा- कचरे से होने वाले प्रदूषण व बीमारी से लोगों को कैसे बचाएंगे?

हाईकोर्ट ने पर्यावरण विभाग और निगम से पूछा- कचरे से होने वाले प्रदूषण व बीमारी से लोगों को कैसे बचाएंगे?

हाईकोर्ट ने पर्यावरण विभाग और निगम से पूछा- कचरे से होने वाले प्रदूषण व बीमारी से लोगों को कैसे बचाएंगे?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 26, 2019 1:11 am IST

बिलासपुर: सकरी में कचरा डंप करने के मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सोमवार को रायपुर नगर निगम और पर्यावरण विभाग को दो हफ्तों के भीतर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान रायपुर नगर निगम और पर्यावरण विभाग से पूछा कि कचरा डंप करने से होने वाले प्रदूषण व बीमारी से लोगों को कैसे बचाएंगे? इस प्रश्न का जवाब निगम और पर्यावरण विभाग को दो हफ्तों के भीतर हाईकोर्ट में देना होगा। मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते के बाद तय की गई है। सुनवाई चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई।

Read More: शक्तिवर्धक दवाओं के ओवर डोज ने ली बॉडी बिल्डर की जान, 1 महीने से चल रहा था निजी अस्पताल में इलाज

ज्ञात हो कि रायपुर से 13 किलोमीटर दूर स्थित बाराडेरा सकरी में नगर निगम द्वारा पूरे शहर की गंदगी को डंप किया जा रहा है। पूर्व सरकार द्वारा सकरी को कचरा प्लांट लगाने के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन अभी भी प्लांट निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया है। बावजूद इसके नगर निगम रायपुर द्वारा सकरी में 27 जून से हर दिन कई टन कचरा डंप किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, किसानों को हर हालत में किया जाएगा 2500/ क्विंटल धान का भुगतान

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि सकरी में जिस जगह पर कचरा डंप किया जा रहा है उसके चारों तरफ हाउसिंग बोर्ड की रहवासी कॉलोनी हैं। इससे लगे कुछ गांव भी हैं। मुख्य रूप से हाउसिंग बोर्ड, पिरदा में 2000 फ्लैट, हाउसिंग बोर्ड धनसुली में 222 मकान, एलआईजी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 587 मकान, संस्कार सिटी में 212 मकान, अन्य गांव धनसुली, तुलसी, बाराडेरा, सकरी, पिरदा भी हैं।

Read More: खेत की रखवाली कर रहे दो ग्रामीणों को हाथियों ने कुचला, 17 हाथियों के दल ने मचा रखा है कोहराम

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Ms5hn2RbxZw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"