छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन जून माह में भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देगा एक दिन का वेतन

छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन जून माह में भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देगा एक दिन का वेतन

छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन जून माह में भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देगा एक दिन का वेतन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 23, 2020 6:25 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईए.एस. एसोसिएशन द्वारा पिछले अप्रैल और मई माह की तरह जून माह भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.के. खेतान ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भेजकर निर्णय से अवगत कराया है।

Read More: बार, होटल और रेस्टोरेंट्स में शराब परोसने की मिली अनुमति, राजस्थान सरकार ने जारी किया निर्देश

खेतान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों में सभी आई.ए.एस. अधिकारी भी टीम भावना से काम कर रहे हैं। राज्य के आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संकट से निपटने में अपना योगदान निभा रहे हैं।

Read More: mसरकार ने जारी किया IPS अधिकारियों का तबादला आदेश, देखिए पूरी सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"