छत्तीसगढ़ में आज 32 कोरोना मरीजों की मौत, 2 हजार 163 नए संक्रमितों की पुष्टि, 5 हजार 651 डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में आज 32 कोरोना मरीजों की मौत, 2 हजार 163 नए संक्रमितों की पुष्टि, 5 हजार 651 डिस्चार्ज
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 163 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 5 हजार 651 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 32 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13048 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 2 हजार 163 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 71 हजार 463 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 22 हजार 674 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 35741 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 136
दुर्ग- 31
राजनांदगांव- 40
बालोद- 80
बेमेतरा- 22
कवर्धा- 31
धमतरी- 90
बलौदाबाजार- 101
महासमुंद- 92
गरियाबंद- 28
बिलासपुर- 58
रायगढ़- 160
कोरबा- 59
जांजगीर- 119
मुंगेली- 27
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 56
सरगुजा- 147
कोरिया- 69
सूरजपुर- 185
बलरामपुर- 103
जशपुर- 182
बस्तर- 83
कोंडागांव- 54
दंतेवाड़ा- 54
सुकमा- 49
कांकेर- 26
नारायणपुर- 16
बीजापुर- 64
अन्य राज्य- 01

Facebook


