स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 460 नए संक्रमितों की पुष्टि, 23 की मौत

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 460 नए संक्रमितों की पुष्टि, 23 की मौत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 04:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 460 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3 हजार 188 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 23 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13162 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: इस्तीफा देने वाले जूनियर डॉक्टरों को देना होगा 10 और 30 लाख रुपए जुर्माना, सरकार ने दिखाए सख्त तेवर

आज 1 हजार 460 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 78 हजार 220 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 38 हजार 81 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 26977 हो गई है।

Read More: रायपुर में तेज बारिश के चलते गिरा बिल्डिंग का आधा हिस्सा, मलबे में दबा युवक, राहत और बचाव कार्य जारी

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 71
दुर्ग- 41
राजनांदगांव- 13
बालोद- 35
बेमेतरा- 16
कवर्धा- 18
धमतरी- 87
बलौदाबाजार- 80
महासमुंद- 74
गरियाबंद- 15
बिलासपुर- 23
रायगढ़- 104
कोरबा- 57
जांजगीर- 69
मुंगेली- 19
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 21
सरगुजा- 91
कोरिया- 60
सूरजपुर- 97
बलरामपुर- 59
जशपुर- 117
बस्तर- 67
कोंडागांव- 32
दंतेवाड़ा- 33
सुकमा- 82
कांकेर- 14
नारायणपुर- 28
बीजापुर- 36
अन्य राज्य- 01