Tantrik Kriya Kya Hoti Hai: सावन शुरू होने से पहले मुक्तिधाम में पशु की बलि देकर किया तांत्रिक क्रिया और जादू टोना! मौके पर मिले अंडे के साथ कई सामान, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप / Image: IBC24
This browser does not support the video element.
दुर्ग: Tantrik Kriya Kya Hoti Hai जिले के कचांदुर गांव से तांत्रिक क्रिया और जादू टोना का मामला सामने आया है। मुक्तिधाम में मटके में पशु का मांस और भारी संख्या में कटे हुए नीबू मिले हैं, साथ ही अंडे भी पाए गए हैं। ग्रामीणों ने जब मुक्तिधाम का नाजारा देखा तो हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी जानवर की बलि देकर तांत्रिक क्रिया को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
Tantrik Kriya Kya Hoti Hai मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुबह खेत की ओर जा रहे तो अचानक उनकी नजर मुक्तिधाम पर पड़े मटके और अंडे पर पड़ी। अंडे और मटके को देखकर उन्हें तांत्रिक क्रिया किए जाने की आशंका हुई। इसके बाद किसानों ने गांव के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब मटके को फोड़ा तो उसमें से कटे हुए नीबू निकले जिसमें बंदन लगा हुआ था। इसके साथ ही मटके में कटा हुआ पशु का मांस भी मिला है। वहीं, ग्रामीण इस बात की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि तांत्रिक क्रिया और जादू टोना को किसने अंजाम दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जादू-टोना करने वाले अधिक सक्रीय हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि तांत्रिक क्रिया और जादू टोना करने वाले किसी से दुश्मनी हो जाने पर सावन के महीने में तांत्रिक क्रिया और जादू टोना कर बदला लेते हैं। हालांकि अभी तक इसका अधिकारिक प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन कचांदुर गांव में हुई ये घटना लोगों को ऐसी मान्यताओं पर भरोसा करने पर मजबूर कर देते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ये मामले में आगे क्या खुलासा होता है।