Covid Cases in Raipur Chhattisgarh 2021 : छत्तीसगढ़ में 4000 से नीचे आया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, आज दुर्ग जिले में बढ़ी नए संक्रमितों की संख्या
Covid Cases in Raipur Chhattisgarh 2021 : छत्तीसगढ़ में 4000 से नीचे आया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, आज दुर्ग जिले में बढ़ी नए संक्रमितों की संख्या
Covid Cases in Raipur Chhattisgarh 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 312 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 358 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छत्तीसगढ़ में आज 3 कोरोना मरीज की मौत दर्ज की गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 13492 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
Read More: अब रायपुर में रात 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी की अनलॉक की नई गाइडलाइन
आज 312 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 99 हजार 462 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 82 हजार 003 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3967 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 11
दुर्ग- 31
राजनांदगांव- 06
बालोद- 03
बेमेतरा- 01
कवर्धा- 01
धमतरी- 16
बलौदाबाजार- 10
महासमुंद- 10
गरियाबंद- 02
बिलासपुर- 25
रायगढ़- 18
कोरबा- 14
जांजगीर- 32
मुंगेली- 02
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 02
सरगुजा- 04
कोरिया- 07
सूरजपुर- 09
बलरामपुर- 06
जशपुर- 15
बस्तर- 20
कोंडागांव- 11
दंतेवाड़ा- 04
सुकमा- 22
कांकेर- 09
नारायणपुर- 08
बीजापुर- 11
अन्य राज्य- 02

Facebook


