सीएम बघेल की सराहनीय पहल, कोरोना से हो गई शिक्षक दंपति की मौत, तो प्रशासन ने थामा मासूम बच्चों का हाथ

सीएम बघेल की सराहनीय पहल, कोरोना से हो गई शिक्षक दंपति की मौत, तो प्रशासन ने थामा मासूम बच्चों का हाथ

सीएम बघेल की सराहनीय पहल, कोरोना से हो गई शिक्षक दंपति की मौत, तो प्रशासन ने थामा मासूम बच्चों का हाथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 11, 2021 2:15 pm IST

जगदलपुर: कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौत भी ऐसी की पूरा का पूरा परिवार ही मुसीबतों की मार झेल रहा है। सोमवार बस्तर जिले में एक शिक्षक दंपति की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने बच्चों की जिम्मेदारी उठाया है। 

Read More: खैर नहीं लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों की, वाहनों को जब्त करेगी पुलिस, फिर लगाना कोर्ट के चक्कर

बस्तर जिला प्रशासन ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि बास्तानार में पदस्थ शिक्षक और पत्नी के असामयिक निधन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रशासन कर रहा बच्चों की मदद।

Read More: क्या आप भी खा रहे हैं आइवरमेक्टिन.. कोरोना के इलाज में इसके इस्तेमाल के खिलाफ है WHO, चेतावनी जारी

  • शिशुओं की दादी के खाते में जमा की गई 50,000 रुपए की राशि

  • जिला कलेक्टर एवं दोनों शिशुओं के नाम से खोला जाएगा बैंक खाता।

  • शिशुओं के बालिक होने पर मिलेगी, मदद के लिए जमा की हुई राशि

  • बस्तर सांसद दीपक बैज ने की इस खाते में अपने 15 दिन के वेतन जमा करने की घोषणा।

  • तहसील बस्तर के समस्त विभाग के कर्मचारियों द्वारा मदद के रूप में शिशुओं की दादी के खाते में जमा की जा रही है धन राशि

Read More: 7th Central PC news : लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस क्‍लेम के लिए एक माह का समय और मिला

गौरतलब है कि कोरोना पॉजिटिव शिक्षक की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई, जिसके मौत को 2 घंटे बाद होम आइसोलेशन में से घर पहुंची कोरोना पॉजिटिव पत्नी की भी मौत हो गई। शिक्षक दंपति के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मृतक शिक्षक मूलतः रायगढ़ के रहने वाले थे। ऐसे में अब दंपति के शव को मरचुरी में रखवाया गया है और उनके परिजनों को उनकी मौत की सूचना भी दे दी गई है। इधर रोजाना होने वाली मौत के आंकड़े शहर के नजदीक के विकासखंड में ज्यादा देखने को मिल रहा है।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या है 14 से 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"