नक्सली कमांडर कोरसा गंगा की कोरोना से मौत, अस्पताल में भर्ती कराने गए तीन नक्सली हुए गिरफ्तार

नक्सली कमांडर कोरसा गंगा की कोरोना से मौत, अस्पताल में भर्ती कराने गए तीन नक्सली हुए गिरफ्तार

नक्सली कमांडर कोरसा गंगा की कोरोना से मौत, अस्पताल में भर्ती कराने गए तीन नक्सली हुए गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 27, 2021 5:01 pm IST

सुकमा: नक्सलियों में कोरोना फैलने और नक्सली कमांडर की कोरोना से मौत की पहली बार पुष्टी भी कर दी गई है। नक्सलियों के बटालियन के टेक टीम के कमांडर कोरसा गंगा उर्फ आयतु की कोरोना से मौत की पुष्टी कर दी है। नक्सली कमांडर की मौत तेलंगाना के खम्मम के एक अस्पताल में होना बताया गया है।

Read More: पहले गर्भवती के साथ किया गैंगरेप, घी का डिब्बा देने का लालच देकर कहा किसी को मत बताना

मिली जानकारी अनुसार तेलंगाना के खम्मम के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर कोरसा गंगा को भर्ती कराकर लौटने के दौरान तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ़्तार नक्सलियों से पूछताछ में पता चला कि कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर आयतु को खम्मम के एक अस्पताल में भर्ती कराकर वापस लौट रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल से जानकारी ली तो पता चला कि कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर की हालत बेहद गंभीर थी और उसकी मौत हो गई।

Read More: पत्नी ने कहा आज मूड नहीं तो पति ने मार दी गोली, 10 साल पहले भाई की मौत के बाद भाभी से कर ली थी शादी

इसके बाद सभी गिरफ्तार नक्सलियों की कोरोना जांच कराई गई तो एक और नक्सली कोरोना संक्रमित पाया गया। पूछताछ में गिरफ़्तार नक्सलियों ने बताया की कई बड़े नक्सली कमांडर भी कोरोना से संक्रमित हैं जिनका इलाज जंगल में ही चल रहा है। नक्सलियों में टाईफाइड होने का भ्रम है पर वही लक्षण कोरोना के भी हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में 50 हजार से नीचे आया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, आज 69 संक्रमितों की मौत, 2824 नए मामले आए सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"