किसानों के समर्थन में उतरे छत्तीसगढ़ के ट्रक ऑपरेटर, कहा- नहीं लेंगे रिलायंस पेट्रोल पंप से डीजल, कंपनी के कार्ड को किया आग के हवाले

किसानों के समर्थन में उतरे छत्तीसगढ़ के ट्रक ऑपरेटर, कहा- नहीं लेंगे रिलायंस पेट्रोल पंप से डीजल, कंपनी के कार्ड को किया आग के हवाले

किसानों के समर्थन में उतरे छत्तीसगढ़ के ट्रक ऑपरेटर, कहा- नहीं लेंगे रिलायंस पेट्रोल पंप से डीजल, कंपनी के कार्ड को किया आग के हवाले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 26, 2020 4:45 pm IST

रायपुरः नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में छत्तीसगढ़ ट्रक ऑपरेटर एवं ट्रक यूनियन ने प्रदर्शन किया है। ट्रक यूनियन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि रिलायंस के किसी भी पेट्रोल पंप से डीजल नहीं लेगें। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने रिलायंस के कार्ड को भी जला दिया।

Read More: अगले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी होगी गांधी परिवार की विदाई- स्मृति ईरानी

गौरतलब है कि मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के किसानों का पिछले लगभग 1 महीने से दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन जारी है। हालांकि सरकार और किसानों के बीच अब तक तीन बैठकें हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रहे हैं।

Read More: मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- जेनेटिक टेस्ट के बाद ही पता चलेगा नया स्टेन है या नहीं, भेजे गए है सैंपल

वहीं, दूसरी ओर किसान संगठनों ने आज सरकार के सामने ये प्रस्ताव रखा है कि किसानों के प्रतिनिधियों और भारत सरकार के बीच अगली बैठक 29 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाए। बैठक का एजेंडा ये हो और इस क्रम में हो- तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए अपनाई जाने वाली क्रियाविधि, सभी किसानों और कृषि वस्तुओं के लिए स्वामीनाथन कमीशन द्वारा सुझाए लाभदायक एमएसपी पर खरीद की कानूनी गांरटी देने की प्रक्रिया और प्रावधान।

Read More: अब जम्मू कश्मीर के लोगों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, 5 लाख तक है फ्री स्वास्थ्य बीमा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"