छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने लिखा कलेक्टर को लिखा पत्र, दुकानों को रोजाना खोलने की मांगी अनुमति

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने लिखा कलेक्टर को लिखा पत्र, दुकानों को रोजाना खोलने की मांगी अनुमति

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने लिखा कलेक्टर को लिखा पत्र, दुकानों को रोजाना खोलने की मांगी अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: May 26, 2020 11:47 am IST

रायपुर: कोरोना संकट को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 31 तक लॉकडाउन 4.0 लागू कर दिया गया है। इस दौरान सरकार ने कई जरूरी सेवाओं और गैर जरूरी सेवाओं को छूट दी है। लेकिन दुकानों को अभी रोज खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। लंबे समय से दुकानें बंद होने से कई दुकानदारों के बीच आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। आर्थिक तंगी को देखते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति प्रदान करने की बात कही है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची, 95 कंटेनमेंट जोन भी घोषित

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने पत्र ​में लिखा है कि हमारी दुकानें पिछले 80 दिनों से बंद है, जिसके चलते व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर अब ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या दहाई तक भी नहीं पहुंची है, ऐसे हालात में अब रायपुर में दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति प्रदान किया जाना चाहिए।

Read More: लॉकडाउन में सचिन ने बनाई मैंगो कुल्फी, वाइफ को दिया सरप्राइज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"