किसान आंदोलन को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन, 8 दिसंबर को दोपहर तक सभी व्यवसाय बंद रहेंगे

किसान आंदोलन को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन, 8 दिसंबर को दोपहर तक सभी व्यवसाय बंद रहेंगे

किसान आंदोलन को  छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स  ने दिया समर्थन,  8 दिसंबर को दोपहर तक सभी व्यवसाय बंद रहेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: December 7, 2020 11:12 am IST

रायपुर। किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ 8 दिसंबर को भारत बंद का आव्हान किया है।  किसान आंदोलन के तहत मंगलवार को भारत बंद का आव्हान किया है। छत्तीसगढ़ में भी किसान संगठनों ने बंद को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की है । छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किसान संगठन द्वारा बुलाए गए बंद को अपना समर्थन दे दिया है ।

ये भी पढ़ें- भारत बंद को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कांग्रेस ने दिया समर्थन, पूर्व CM

चेंबर से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक बाजार पूर्ण रुप से बंद रहेगा । हालांकि इस बंद से जरुरी सेवाओं को अलग रखा गया है, जिसमें फल सब्जी दूध डेयरी दवाई दुकान शामिल है ।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की

छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने ट्रांसपोर्ट यूनियन, चेंबर ऑफ कॉमर्स समेत दूसरे व्यापारिक संगठनों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की है।  छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किसानों की इस अपील पर सर्व सहमति से दोपहर दो बजे तक व्यवसाय बंद रखने के फैसला किया है। किसानों के इस महाबंद को कांग्रेस पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है ।


लेखक के बारे में