छत्तीसगढ़ : अब 5 जून की रात 12 बजे तक रहेगा लॉकडाउन, इन दुकानों को दी गई छूट, पॉजिटिविटी रेट अधिक होने की वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ : अब 5 जून की रात 12 बजे तक रहेगा लॉकडाउन, इन दुकानों को दी गई छूट, पॉजिटिविटी रेट अधिक होने की वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायगढ़ । जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 जून तक लॉकडाउन बढा दिया गया है। जिला कलेक्टर भीम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि श्रमिकों की परेशानी को देखते हुए निजी निर्माण कार्यों की सशर्त अनुमति दी गई है।
Read More News: कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 8 घायल, कुछ लोग अभी फंसे हैं कार में
वहीं होटल रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी के साथ- साथ लो और जाओ की सुविधा जारी रहेगी। इतना ही नहीं कृषि संबंधी दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप पूर्व की भांति रात्रि आठ बजे तक संचालित होंगे।
Read More News: KTU की क्लर्क हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, KYC अपडेट करने के नाम पर लगाया 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना
वहीं बारिश को देखते हुए भवन निर्माण सामग्रियों की दुकानें भी खोली जा सकेंगी। सब्जी व फलों का विक्रय वार्डों में डोर टू डोर ही किया जा सकेगा। जिला कलेक्टर भीम सिंह ने कहा है कि जिले में पॉजिटिव दर अभी भी कम नहीं हुई है। पिछले तीन चार दिनों से पॉजिटिव रेट 5 फीसदी से ऊपर देखी गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार इस संबंध में निर्णय किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि अगर पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम हो जाती है तो लॉकडाउन खोला जा सकता है।

Facebook


