Guna Cattle Smuggling News : आधी रात ट्रक रोकते ही खुला खौफनाक राज! 65 गायों के साथ जो मिला, देखकर कांप उठे लोग

गुना जिले में गोतस्करी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस और गोसेवा टीमों ने एक ट्रक से 65 गायों को बरामद किया, जिनमें से दम घुटने से 9 की मौत हो चुकी थी, जबकि 56 गायों को सुरक्षित बचाकर गोशाला भेजा गया।

Guna Cattle Smuggling News : आधी रात ट्रक रोकते ही खुला खौफनाक राज! 65 गायों के साथ जो मिला, देखकर कांप उठे लोग

guna Cattle Smuggling News / IMAGE SOURCE : file

Modified Date: August 8, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: August 7, 2026 8:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रक से कुल 65 गायें बरामद हुईं, जिनमें 9 की दम घुटने से मौत हो गई।
  • 56 जीवित गायों को सुरक्षित निकालकर खटकीया गोशाला भेजा गया।
  • पुलिस ने ट्रक जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुना : Guna Cattle Smuggling News  मध्य प्रदेश के गुना जिले के राधोगढ़ थाना अंतर्गत आवन गांव के पास तड़के गोवंश तस्करी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। शिवपुरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को गो सेवा टीमों ने घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर बेहद क्रूरता से भरी गईं 65 गायें बरामद हुईं, जिनमें से हवा न मिलने और अत्यधिक दबाव के कारण 9 गायों की तड़पकर मौत हो चुकी थी, जबकि 56 गायों को जीवित बचा लिया गया।

महाराष्ट्र स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन सभी बेजुबान गोवंश को महाराष्ट्र स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। झालावाड़ की विनीत पोरवाल टीम और गुना गो सेवा टीम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सभी 56 जीवित गायों को सुरक्षित निकालकर खटकीया गोशाला भेजा गया।

कई ज़िलों के चेकिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े

इस घटना ने कई जिलों की पुलिस सुरक्षा और नेशनल हाईवे पर चेकिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर यह वाहन कई सीमाओं को पार कर राधोगढ़ तक कैसे पहुंच गया। वहीं, तस्करों की दरिंदगी से 9 गायों की मौके पर ही मौत हो जाने से स्थानीय लोगों और गोसेवकों में भारी आक्रोश है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। MP CRIME NEWS  फरार आरोपियों की तलाश और इस गोतस्करी सिंडिकेट से जुड़े मुख्य साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.