मत्स्य बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ का देश में छठवां स्थान, वर्ष 2019-20 में 265 करोड़ मानक फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन

मत्स्य बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ का देश में छठवां स्थान, वर्ष 2019-20 में 265 करोड़ मानक फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन

मत्स्य बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ का देश में छठवां स्थान, वर्ष 2019-20 में 265 करोड़ मानक फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: June 27, 2020 5:35 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में देश में छठवां स्थान है। मत्स्य बीज उत्पादन के मामले में राज्य आत्मनिर्भर तो है ही राज्य के मत्स्य किसानों की आवश्यकता पूर्ति करने के साथ-साथ ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तरप्रदेश के किसानों को भी मत्स्य बीज का निर्यात किया जा रहा है। वर्ष 2019-20 में राज्य में 265 करोड़ मानक फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया था। वर्ष 2020-21 में 285 करोड़ मानक फ्राई मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य है।

Read More: बेटे की शादी में बुलाया 50 से अधिक लोगों को, 15 आए कोरोना की जद में, एक की मौत, अब कलेक्टर ने लगाया 6,26,600 रुपए का जुर्माना

मत्स्य पालन विभाग के संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के मत्स्य कृषकों द्वारा नवीनतम तकनीक से मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर मत्स्य बीज उत्पादन से किसानों को समय पर उन्नत मत्स्य बीज कम लागत में मिल जाते हैं। मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य निजी तथा शासकीय स्तर पर और छत्तीसगढ़ मत्स्य महासंघ द्वारा किया जा रहा है। मत्स्य प्रक्षेत्रों के रख-रखाव और सुधार कार्य करने के बाद आगामी वर्षा ऋतु में मत्स्य संचयन के लिए मत्स्य बीज का उत्पादन निजी क्षेत्र में प्रारंभ हो गया है। ग्रीष्म ऋतु में उत्पादित मत्स्य बीज को बोन्साई बनाकर वर्षा ऋतु में प्रदेश के मत्स्य कृषकों को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कम समय में उनकी वृद्धि दर अधिक होती है।

Read More; प्रदेश में फिर एक गोली कांड, शिक्षक को गोली मारकर फरार हुए अज्ञात बाइक सवार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"