All School Closed in MP: आज भी बंद रहेंगे 12 तक के सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, बच्चों के हित में लिया गया बड़ा फैसला
All School Closed in MP: आज भी बंद रहेंगे 12 तक के सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, बच्चों के हित में लिया गया बड़ा फैसला
All School Closed in MP | Photo Credit: AI
- भोपाल में सभी स्कूल बंद
- हरिद्वार में 11 अगस्त तक अवकाश
- ऑनलाइन क्लासेस जारी
भोपाल: All School Closed in MP सावन के पवित्र महीने में जहां देशभर में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कांवड़ मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव, सुरक्षा व्यवस्था और मौसम विभाग के रेड-ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कई जिला प्रशासनों ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी घोषित (All School Closed) कर दी है। ऐसे में कई इलाकों के बच्चों को लगातार बारिश और कांवड़ यात्रा के बीच स्कूल जाने से राहत मिली है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है। जिसका असर अब स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। हालात को देखते हुए यहां राजधानी भोपाल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
All School Closed News Today छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ये आदेश सरकारी, निजी और सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा MPBSE, CBSE, ICSE समेत सभी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। इस दौरासन शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल के समय में कार्यालय पर मौजूद रहेंगे। बारिश से पहुंचना जोखिम भरा हो तो शिक्षकों की उपस्थिति का अलग से सत्यापन होगा।
उत्तराखंड के हरिद्वार में भी बंद रहेंगे स्कूल
इसके अलावा देश के अलग अलग राज्यों में भी कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद किया गया है। कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार के स्कूल और कॉलेज 11 अगस्त तक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी इस दौरान छुट्टियां घोषित की गई हैं। उत्तराखंड में, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर में भी 12वीं के तक के स्कूलों को 10 अगस्त से बंद रखने का आदेश दिया गया है।
साथ ही, अलग-अलग जिलों में 11 अगस्त 2026 को फिजिकल क्लासेस को पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन कई प्राइवेट व बोर्ड स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस को जारी रखा गया है। इन स्कूलों ने अपने टाइम-टेबल के अनुसार ही क्लासेस को जारी रखा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Deepti Gaur Mukerjee: उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव बनाई गई दीप्ति गौड़ मुखर्जी, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी
- Vande Bharat: झारखंड में छात्रों की अगस्त क्रांति!… विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर 4 बार हुआ लाठीचार्ज, भाजपा ने पूछा विपक्ष क्यों है चुप?
- CG Police Bharti Exam Date : अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत! पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख

Facebook


