Colombia Earthquake News: भूकंप से मचा हाहाकार, एक साथ 111 लोगों की मौत….हर तरफ मची चीख-पुकार

Colombia Earthquake News: भूकंप से मचा हाहाकार, एक साथ 111 लोगों की मौत....हर तरफ मची चीख-पुकार

Colombia Earthquake News: भूकंप से मचा हाहाकार, एक साथ 111 लोगों की मौत….हर तरफ मची चीख-पुकार

Colombia Earthquake News: भूकंप से मचा हाहाकार, एक साथ 111 लोगों की मौत....हर तरफ मची चीख-पुकार /image: AI Generated

Modified Date: August 11, 2026 / 07:17 am IST
Published Date: August 11, 2026 12:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने की खबर है
  • खबर के अनुसार कम से कम 111 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं
  • कैली, क्विब्डो, पेरेइरा समेत प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है

बोगोटा। Colombia Earthquake News: पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। 7.4 तीव्रता (7.4 magnitude earthquake) का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने आपातकाल की घोषणा की, जिससे भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास के लिए धनराशि तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। भूकंप का केंद्र चोको के ग्रामीण इलाके में था।

Colombia Earthquake News बताया जा रहा है कि भूकंप बीते कल सुबह करीब 7 बजे आया था। जिसमें कम से कम 111 लोगों की मौत (111 people killed in the earthquake) हो गई। कई इमारतों को खाली कराया गया। भूकंप का केंद्र पालमार के पास बताया जा रहा है। इक्वाडोर, वेनेजुएला तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी (Earthquake in Colombia)

भूकंप के एक दिन बाद राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है। पश्चिमी कोलंबिया के कैली, क्विब्डो, पेरेइरा और आसपास के इलाकों में बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। कई परिवार अपने घरों के मलबे में परिजनों की तलाश कर रहे हैं। लापता लोगों की जानकारी साझा करने के लिए नागरिकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी बनाए हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.