मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा- ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन कराना चुनौतीपूर्ण कार्य’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा- 'स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन कराना चुनौतीपूर्ण कार्य'

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा- ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन कराना चुनौतीपूर्ण कार्य’
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 29, 2019 1:22 am IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू छात्राओं को मतदान करने के लिए जागरुक किए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अध्ययन भ्रमण में आए विद्यार्थियों को सुब्रत साहू ने संबोधित किया। अब तक रायपुर बिलासपुर समेत करीब 500 छात्रों ने निर्वाचन संचालन प्रक्रिया और गतिविधियों का अवलोकन किया है। इसके साथ ही अध्ययन भ्रमण में आए विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें:विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा के लिए दी गई कम सिक्यूरिटी फोर्स, नक्सली 

अध्ययन भ्रमण के दौरान पहुंच 90 छात्रों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों ने मीडिया सेल, कॉल सेंटर, स्वीप सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मानिटरिंग सेल, सोशल मीडिया सेल, फोटो प्रदर्शनी, सी-विजिल नियंत्रण कंक्ष समेत कई प्रमुख प्रकोष्ठों का अवलोकन किया। गौरतलब है कि युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सीईओ साहू द्वारा अध्ययन भ्रमण कराने की अभिनव पहल शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें:रैली-सभा के लिए ले सकते हैं ऑनलाइन अनुमति, चुनाव आयोग ने लांच किया सुविधा 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने छात्रों से मुलाकात के दौरान उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि,भारत निर्वाचन आयोग संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराती है। आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन संपन्न कराना निर्वाचन आयोग की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। वहीं अक्सर EVM पर उठ रहे सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे कोई भी हैक नही कर सकता। किसी भी डिवाइस को हैक करने के लिए कनेक्टिविटी की जरूरत होती है, जो ईवीएम मशीन में नहीं होती है।


लेखक के बारे में