मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल हमले में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात, जाना हाल

Ads

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल हमले में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात, जाना हाल

  •  
  • Publish Date - March 19, 2019 / 01:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के कमल पोस्ट कोंदापारा के जंगलों में नक्सल हमले में घायल जवानों से मंगलवार शाम को मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायल जवानों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मैं जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

वहीं यूनिफाइड कमांड की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह बैठक दो साल बाद हुई है, मैंने जानकारी ली है। चूंकि सामने चुनाव है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली है। भाजपा के प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं करने मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी में अंतर्कलह अधिक है, इसलिए उन्हें उम्मीदवार चुनने में देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में शुरू होंगी ये सुविधा, यात्री ले सकेंगे लाभ 

बता दें कि सोमवार को दंतेवाड़ा के कमल पोस्ट कोंदापारा के जंगलों में नक्सल हमले में एक जवान शहीद हो गया था। जबकि 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवान रायपुर में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं।