मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह को किया नमन, ट्वीट कर बलिदान को किया याद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह को किया नमन, ट्वीट कर बलिदान को किया याद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
Read More News: मशहूर कवि और लेखक मंगलेश डबराल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमन किया। कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमन ।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। pic.twitter.com/i8dzIMBtlV
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 10, 2020
Read More News: सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने व्यापारियों के कार्यक्रम में कहा- एक वोट देकर आप किसी को खरीद नहीं लेते हैं, समस्या आती है तो रोने के लिए पहुंच जाते हैं
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का की भावना का संचार किया। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पणए बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
Read More News: रुद्र अवतार में CM शिवराज, अधिकारियों को दो टूक- कॉन्फ्रेंस कोई कर्मकांड नहीं है, हर माह तय होगा एजेंडा

Facebook


