तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल

तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल

तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 7, 2021 1:43 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 जनवरी को गरियाबंद जिले के राजिम, मुंगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बिलासपुर भी जाएंगे। बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहुंचेंगे और वहां प्रदेश स्तरीय भक्त राजिम माता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 1050 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 मरीजों की मौत, 957 मरीज हुए स्वस्थ

CM बघेल दोपहर 2 बजे मुंगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) पहुंचकर अखण्ड नवधा रामायण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे बिलासपुर जिले के उसलापुर स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद शाम 6.45 बजे कार द्वारा रायपुर लौटेंगे।

Read More News: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, 17 साल से कर रही कंडक्टर की नौकरी


लेखक के बारे में