शहडोल में 5 बच्चों की मौत का मामला, मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक

शहडोल में 5 बच्चों की मौत का मामला, मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक

शहडोल में 5 बच्चों की मौत का मामला, मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 30, 2020 5:15 am IST

शहडोल। जिले के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू और पीआईसीयू में नवजात बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को चार और बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। वहीं अब तक अस्पताल में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। इस पूरे मामले में सीएमएचओ नें कमेटी गठन कर जांच के आदेश दिये‌ हैं।

Read More News: मासूम बच्चों की पहल ने नशेड़ियों को सिखा दिया सबक, अपनी करतूत पर महसूस कर रहे शर्मिंदगी

सीएम शिवराज ने बुलाई आपात बैठक

नवजात बच्चों की मौत मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेंगे। जानकारी के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे।

Read More News: मेंहदीपुर बालाजी धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री ​पीयूष गोयल, पूजा अर्चना कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद

मासूमों ने गंवाई जान

चार माह से लेकर तीन दिन के चार नवजातों की बीते चौबीस घंटे में ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीम रविवार सुबह भी एक बच्चे की मौत हुई हैं। इनमें बुढ़ार ईलाके के अरझुली गांव का चार माह का बच्चा पुष्पराज, सिंहपुर के बोडरी का तीन माह का बच्चा राज कोल, दो माह का प्रियांश शामिल है। ये सभी पीआईसीयू में भर्ती थे। वहीं उमरिया जिले के तीन दिन की निशा की एसएनसीयू में मौत हुई। इन नवजातों की मौत से एक बार फिर शहड़ोल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More News:  दिल्ली की सीमा पर अड़ा किसानों का जत्था, जेपी नड्डा से चर्चा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नरेंद्र तोम


लेखक के बारे में