दो दिवसीय रीवा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
दो दिवसीय रीवा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
भोपाल। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 2 दिवसीय रीवा प्रवास पर रहेंगे। जहां पर वे लगभग 100 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमि पूजन भी करेंगे।
Read More News: 45 साल के युवक ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा हवालात
जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों के साथ परेड का पूर्वाभ्यास भी किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 25 जनवरी को शाम 5 बजे रीवा आ रहे हैं। जहां पर चोरहटा से सीधे कर्चुलियान तहसील के पहाड़िया गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा राजधानी भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, करेंगे
कचरा संयंत्र प्लांट में व्यवस्था के निरीक्षण के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल भी पहाड़िया पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम के आगमन पूर्व प्रशासनिक स्तर पर तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सीएम के दौरे पर कलेक्टर ने तमाम व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा भी की है।
Read More News: शादी के बाद पहली बार सामने आई वरुण धवन और पत्नी नताशा की तस्वीर, सोशल मीडिया पर किया शेयर

Facebook


