नगर पंचायत के इन तीन वार्डों में किसी भी पार्टी को नहीं मिला उम्मीदवार, पिछले 5 से नहीं चुना गया कोई पार्षद

नगर पंचायत के इन तीन वार्डों में किसी भी पार्टी को नहीं मिला उम्मीदवार, पिछले 5 से नहीं चुना गया कोई पार्षद

नगर पंचायत के इन तीन वार्डों में किसी भी पार्टी को नहीं मिला उम्मीदवार, पिछले 5 से नहीं चुना गया कोई पार्षद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 19, 2019 2:49 am IST

बालोद: छत्तीसगढ़ में इन दिनों चारो ओर नगरीय निकाय चुनाव का चुनावी शोरगुल सुनाई दे रहा है। वहीं, सियासी गलियारों में चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है। लेकिन पूरे प्रदेश में तीन ऐसे वार्ड हैं, जहां न कोई पार्षद बनाता है और न ही कोई उम्मीदवारी की बात करता है। जबकि देखा जाए तो पार्षद उम्मीदवारी को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर अपना लिया था।

Read More: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पेंड्रा में तापमान 7 डिग्री, बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे लोग

दरअसल मामला छत्तीसगढ़ की उद्योग नगरी दल्ली राजहरा से लगे चिखलाकसा नगर पंचायत का है। इस नगर पंचायत के अंदर तीन ऐसे वार्ड हैं, जहां नगरीय निकाय चुनाव में कोई भी उम्मीदवार पार्षद पद के लिए सामने नहीं आया है। यही हाल पिछले पंचवर्षि य में भी रहा। पूरा पांच इन तीनों वार्डों में पार्षद का चुनाव नहीं किया गया।

Read More: चुनाव प्रचार के अंतिम दैर में जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल, सभाओं को करेंगे संबोधित

बताया जा सकता है कि जब चिखलाकसा नगर पंचायत का निर्माण किया गया था, तब तीन ग्राम कारूटोला, कुंजामटोला और भोयरटोला को नगर पंचायत में शामिल किया गया था। लेकिन ग्रामीण इस बात से खुश नहीं थे। ग्रामीण इन तीनों वार्डों को नगर पंचायत से अलग कर ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाना चाहिए।

Read More: MP Assembly: शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, कई अहम मुद्दो को लेकर सदन में हंगामे की उम्मीद

यहां के ग्रामीण चाहते हैं कि उन्हे ग्राम पंचायत मे मिलने वाली सुविधाएं चाहिए, चुकि तीनों गांव मे ज्यादातर किसान व रोजी मजदूरी करने वाले लोग निवास करते हैं। नगर पंचायत मे टैक्स अधिक लगता है। सरकार की जो योजनपा ग्राम पंचायत मे लागू है, उसे ज्यादा बेहतर मानते हैं। मूलभूत सुविधा के लिए यहां के लोग आज भी तरस रहे हैं। साल 2005 से यह स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण शुरू से नगर पंचायत मे सम्मिलित नही होना चाहते है और इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन इन्हे आज तक कोई संतोषजनक हल नही मिल पाया।

Read More: CAA को लेकर बरती जा रही सावधानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"