छत्तीसगढ़ के बच्चों को आज से लगेगा ‘न्यूमोकोकल इंजेक्शन’, निमोनीया समेत 13 जानलेवा इंफेक्शन से होगी रक्षा

छत्तीसगढ़ के बच्चों को आज से लगेगा 'न्यूमोकोकल इंजेक्शन', निमोनीया समेत 13 जानलेवा इंफेक्शन से होगी रक्षा

छत्तीसगढ़ के बच्चों को आज से लगेगा ‘न्यूमोकोकल इंजेक्शन’, निमोनीया समेत 13 जानलेवा इंफेक्शन से होगी रक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 14, 2021 6:46 pm IST

रायपुर: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कल से प्रदेश के बच्चों के लिए जीवनकरक्ष योजना की शुरुवात होने वाली है। मंगलवार से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों समेत प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में बच्चों को निमोनीया समेत 13 जानलेवा इंफेक्शन से बचाने वाली दवा PCV यानी न्यूमोकोकल की तीनों डोज का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।

Read More: सुहागरात के समय घर में घुसकर गैंगरेप, अब तक दो अपराधियों का एनकांउटर, नो अपील…नो दलील !

डाक्टरों का कहना है की यह टीका न सिर्फ निमोनिया समेत 13 टीकों के अलावा कोरोना से बचाव करने में मददगार साबित होगा। अब तक सरकारी केंद्र में यह टीका नहीं लगाया जाता था और मां-बाप को यह टीका नीजि अस्पतालों में लगवाना पड़ता था। एक टीके की कीमत 32 सौ से 4 हजार रुपए होती थी। डेढ़ महीने, साढ़े तीन महीने और साढ़े 9 महीनें में लगने वाले टीके में परिवार को कम से कम साढ़े दस हजार रुपए खर्च करने पड़ते थे।

Read More: 1 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे बार-रेस्टोरेंट, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान

जानलेवा बिमारियों से बचाव के साथ ही निशुल्क टीकाकरण से परिवारों की इस राशी की बचत होगी। इस योजना की शुरुवात स्वास्थ्य मंत्री वर्जु्यल माध्यम से चिप्स ऑफिस से करेंगे, जिसके बाद पूरे प्रदेश में यह सुविधा शुरु की जाएगी। वहीं, जो परिवार इस दवा का पहली टीका लगवा चुके हैं वो आगे के टीके भी इस योजना के तहत लगवा सकेंगे।

Read More: संबित पात्रा और पूर्व सीएम रमन सिंह को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, FIR पर आगामी सुनवाई तक लगाई रोक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"