जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई पर सीएम बघेल ने व्यक्त की प्रसन्नता, रिहाई अभियान से जुड़े लोगों का जताया आभार

जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई पर सीएम बघेल ने व्यक्त की प्रसन्नता, रिहाई अभियान से जुड़े लोगों का जताया आभार

जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई पर सीएम बघेल ने व्यक्त की प्रसन्नता, रिहाई अभियान से जुड़े लोगों का जताया आभार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 8, 2021 2:04 pm IST

रायपुर: तर्रेम हमले के बाद से अगवा राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया गया है। राकेश्वर सिंह की रिहाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही सीएम बघेल ने रिहाई अभियान से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया है। वहीं, राकेश्वर सिंह मन्हास की रिहाई के बाद जम्मू स्थित उनके घर पर खुशियां छा गई है। जवान राकेश्वर सिंह की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सरकार और उनको छुड़ाने वालों का धन्यवाद।

Read More: बड़ी तैयारी : हिंदी सहित सात भारतीय भाषाओं में होगी आईपीएल की कमेंट्री, 100 कमेंटेटर संभालेंगे मोर्चा

राकेश्वर सिंह की पत्नी ने आगे कहा है कि हमें उम्मीद थी कि वे घर लौट आएंगे, लेकिन ये नहीं पता था कि वे कब घर आएंगे। लेकिन अब नक्सलियों ने उन्हें छोड़ दिया है। अब एक बार उनसे बात करना चाहती हूं। उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद करती हूं, हालांकि सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। हो सकता है उनका कुछ सीक्रेट रहा हो, जो वे लीक नहीं करना चाहते थे।

Read More: रायपुर : AIIMS प्रबंधन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोविड मरीजों की परिजनों से बात कराएगा, ICU और ऑक्सीजन बेड की बढ़ाई जाएगी संख्या

बता दें कि धरमपाल सैनी, तेलम बोरैया दो लोगों को मध्यस्थ बनाया गया था जो आज तड़के ही तर्रेम से 40 किमी दूर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए थे। धरमपाल सैनी माता रुखमणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं जिन्होंने नक्सलियों से जवान को छुड़ाया।

Read More: Raipur Lockdown: शाम 6 बजे बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें, उमड़ी शराब प्रेमियों की भीड़

ज्ञात हो कि नक्सलियों ने कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर मन्हास को बीते 5 दिनों से कैद कर रखा है, नक्सलियों ने प्रेस नोट करके और आईबीसी संवाददाता को फोन कर इस बात की जानकारी दी थी कि मुठभेड़ के बाद लापता जवान उनके कब्जे में है, और सरकार यदि मध्यस्थों की घोषणा करती है तो जवान को वे सुरक्षित रिहा कर देंगे।

Read More: बिना कपड़ों के रहते हैं इस गांव में लोग! स्विमिंग पूल, बीयर बार समेत सभी लक्जरी सुविधाएं मौजूद, देखें तस्वीरें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"