सीएम बघेल 10 को करेंगे राज्य के 28वें जिले का उद्घाटन, समारोह में शामिल होंगे सत्ता और विपक्ष के नेता

सीएम बघेल 10 को करेंगे राज्य के 28वें जिले का उद्घाटन, समारोह में शामिल होंगे सत्ता और विपक्ष के नेता

सीएम बघेल 10 को करेंगे राज्य के 28वें जिले का उद्घाटन, समारोह में शामिल होंगे सत्ता और विपक्ष के नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: February 7, 2020 5:30 am IST

पेंड्रा, छत्तीसगढ़। 10 फरवरी से छत्तीसगढ़ का भूगोल और सामान्य ज्ञान बदलने वाला है यानि छत्तीसगढ़ में अब 10 फरवरी से 27 की जगह 28 जिले हो जाएंगे। पेंड्रा, गौरेला और मरवाही को मिलाकर नया जिला बनाया गया है। जिले का नाम भी यही रखा गया है। 

पढ़ें- नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर पीकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

10 फरवरी को 28वें जिले का उदघाटन करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के आला नेता, मंत्रियों सहित विधानसभा अध्यक्ष नए जिले के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। 

पढ़ें- कोहरे के चलते आज भी कई उड़ानें प्रभावित, एयर इंडिया की फ्लाइट नागपु…

उदघाटन समारोह में विपक्षी नेताओं का भी जमावड़ा रहेगा जिसमें मरवाही से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, कोटा विधायक रेणु जोगी तथा बिलासपुर के सांसद अरूण साव भी शामिल होंगे। नए जिले की सौगात क्षेत्रवासियों को 22 साल बाद मिलने जा रही है जबकि 3 जुलाई 1998 में इस जिले का राजपत्र तक में प्रकाशन हो चुका था।

पढ़ें- कोहरे के चलते आज भी कई उड़ानें प्रभावित, एयर इंडिया की फ्लाइट नागपु.

10 फरवरी की तारीख चुनने के पीछे कारण यह भी माना जा रहा है कि यह दिन कोटा के पूर्व विधायक रहे तथा छत्तीसगढ़ के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल का जन्मदिन भी इसी दिन पड़ता है।

पढ़ें- भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक, 11 से अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं सीएम बघ…

लिहाजा नए जिले का श्रेय लेने के लिये एक मंच पर धुर प्रतिद्वंदियों के पहुंचने को लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है।


लेखक के बारे में