Dausa Road Accident: चलती सड़क पर अचानक मचा ऐसा कोहराम, कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया सब कुछ, देखकर कांप उठें लोग

Dausa Road Accident: चलती सड़क पर अचानक मचा ऐसा कोहराम, कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया सब कुछ, देखकर कांप उठें लोग

Dausa Road Accident: चलती सड़क पर अचानक मचा ऐसा कोहराम, कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया सब कुछ, देखकर कांप उठें लोग

Dausa Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: July 1, 2026 / 08:24 am IST
Published Date: July 1, 2026 7:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • दौसा एक्सप्रेसवे हादसा
  • बस और ट्रक की टक्कर
  • 7 लोगों की मौत और 22 लोग गंभीर रूप से घायल

दौसा: Dausa Road Accident राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Rajasthan Road Accident) जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

Dausa Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोलवा थाना क्षेत्र की है। यहां एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Road Accident Today) 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हरिद्वार से इंदौर जा रही थी बस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस उत्तराखंड के हरिद्वार से मध्य प्रदेश के इंदौर जा रही थी। बस में ड्राइवर और परिचालक समेत कुल 39 लोग सवार थे। अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कई यात्री आग में झुलस गए, जबकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों और राहत दल ने समय रहते बाहर निकाल लिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।