Watch Live: कोविड 19 से बचाव को लेकर प्रदेशवासियों के नाम सीएम भूपेश बघेल का संदेश, कहा- घर के अंदर रहें यही सुरक्षा है

Watch Live: कोविड 19 से बचाव को लेकर प्रदेशवासियों के नाम सीएम भूपेश बघेल का संदेश, कहा- घर के अंदर रहें यही सुरक्षा है

Watch Live: कोविड 19 से बचाव को लेकर प्रदेशवासियों के नाम सीएम भूपेश बघेल का संदेश, कहा- घर के अंदर रहें यही सुरक्षा है
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 25, 2020 12:42 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव मदद कर रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए पूरे देश में लॉक डाउन करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में दो नए कोविड 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालात को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दे रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिदायत बरतें कोविड 19 से बचाव का यही रास्ता है। जो जहां है वो वहीं रहें, किसी चीज की आवश्यकता होने पर सरकार मदद करेगी।

Read More: बैठक, लॉक डाउन को गंभीरता से पालन करने कलेक्टरों को दिए

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए मरीज आज मिले है। इससे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव्ह मरीजों की संख्या 3 हो गई है। आज एक मरीज रायपुर में और एक मरीज राजनांदगांव में कोरोना पाजिटिव्ह पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Read More: कोविड 19 का मुकाबला करने मध्यप्रदेश में बैठक, सभी जिला कलेक्टरों ने सांसद-विधायक समेत आलाधिकारियों को बुलाया

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"