सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कहा- विधायकों के वेतन और इन सुविधाओं के लिए मिलेंगे 8 लाख रुपए

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कहा- विधायकों के वेतन और इन सुविधाओं के लिए मिलेंगे 8 लाख रुपए

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कहा- विधायकों के वेतन और इन सुविधाओं के लिए मिलेंगे 8 लाख रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 5, 2020 12:47 pm IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार के बजट पर चर्चा के दौरान विधायकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान करते हुए कहा है कि विधायकों वेतन और रेलवे कूपन अन्य सेवाओं के लिए 8 लाख रुपए भुगतान किए जाएंगे। बता दें इससे पहले इन सुविधाओं के लिए विधायकों को 4 लाखा रुपए ही दिए जाते थे। विधायकों को बोर्डिंग के लिए विशेष सुविधा होटल में रुकने की व्यवस्था होगी ।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- शराबबंदी चाहते हैं फिलहाल परिस्थिति बंद करने की नहीं है..

उन्होंने आगे ऐलान करते हुए कहा है कि भूतपूर्व विधायकों को लेकर पेंशन 20 हजार से बढाकर 35 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगी। भूतपूर्व विधायकों को अब 2 लाख की बजाए 4 लाख तक सुविधाएं मिलेंगी। कुटुंभ पेंशन की राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा।

Read More: दंतेवाड़ा में मिला कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"