सीएम भूपेश बघेल की अपील, संकट के दौर में गरीबों की करें मदद, आप भी ऐसे कर सकते हैं मदद

सीएम भूपेश बघेल की अपील, संकट के दौर में गरीबों की करें मदद, आप भी ऐसे कर सकते हैं मदद

सीएम भूपेश बघेल की अपील, संकट के दौर में गरीबों की करें मदद, आप भी ऐसे कर सकते हैं मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 24, 2020 4:41 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है। वहीं, सरकार ने केंद्र और राज्य की सरकारों ने लॉक कर दिया है। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने लोगों से अपील की है कि वो इस संकट की घड़ी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की आगे आकर मदद करें। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में आवश्यक सहयोग राशि प्रदान की जा सकती है। मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भारतीय स्टेट बैंक के खाता नंबर 30198873179,IFSC CODE: SBIN0004286 पर यह सहयोग राशि जमा की जा सकती है।

Read More: आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉक डाउन, पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणा, 21 दिन के लिए कर्फ्यू लागू

वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी ने आज रात से पूरे देश में लॉक करने का ऐलान किया है। कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में 21 दिनों के कर्फ्यू लगा दिया गया है, प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी आज घोषणा कर दी है। पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। पीएम ने कहा कि यह फैसला देश की जनता के हित में लिया गया है, यह फैसला कठोर है लेकिन देश की जनता की जान की रक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।

Read More: कोरोना के रोकथाम के लिए आगे आए स्पीकर, सांसद, विधायक सहित अन्य नेता, सीएम सहायता कोष में जमा किया वेतन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"