मुरिया दरबार में CM भूपेश बघेल ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की दी बधाई, कहा- बस्तर में सबसे पहले लड़ी गई आजादी की लड़ाई
मुरिया दरबार में CM भूपेश बघेल ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की दी बधाई, कहा- बस्तर में सबसे पहले लड़ी गई आजादी की लड़ाई
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुरिया दरबार पहुंचे। यहां अपने संबोधन में सीएम भूपेश ने प्रदेशवासियों को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की बधाई देते हुए बस्तर के विकास की बात कही।
Read More News: मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राज्योत्सव के दिन सीएम करेंगे शुभारंभ
सीएम ने कहा कि बस्तर दशहरा साढ़े तीन महीने तक चला। कोरोना काल में भी हर्षोउल्लास के साथ बस्तर दशहरा मनाया गया। सीएम ने आगे कहा कि आज बस्तर की पहचान देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं। यही से आजादी की पहली लड़ाई लड़ी गई थी। बस्तर के लोग स्वतंत्रता प्रेमी है। इतिहास गवाह है कि यहां कई लड़ाईयां लड़ी गई है।
Read More News: 6 रुपए तक महंगा हो सकता पेट्रोल-डीजल ! जल्द करा लें टंकी फुल
सीएम भूपेश ने समर्थन मूल्य का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर किसान को 2500 समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान योजना के तहत 10 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है। अब सरकार 31 प्रकार की वनोपज खरीदी के जरिए लोगों के जेब में पैसे पहुंचाएगी।
Read More News: अदालत ने बांग्लादेशी नागरिक को जमानत देने से इनकार किया, अवैध रूप से भारत में रह रहा था आरोपी
आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता की सर्वाधिक दर है। हमने टाटा के लिए ली गई जमीन वापस की है। 6 महीने के भीतर गांव में वनाधिकार पट्टा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बस्तर के अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने के लिए अफसरों ने बेहतर कार्य किए हैं।
Read More News: बेलगाम डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, तीन बच्चों की घटनास्थल पर मौत, पति-पत्नी की हालत गंभीर

Facebook


