दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत

दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत

दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: November 3, 2020 7:46 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए। बिहार प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे और चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए मरवाही में जीत का दावा किया है।

Read More: मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी

उन्होंने कहा है कि मरवाही में रिकॉर्ड अंतरों से हम जीतते हैं। बस या देखना बचा है बाकी जीत तय है। मध्यप्रदेश में भी हमारी जीत हो रही है। 10 तारीख को जब नतीजे आएंगे तो एक बार फिर कमलनाथ जी की सरकार बनेगी।

Read More: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया मताधिकार का प्रयोग, पत्नी के साथ पहुंचे मतदान करने

जारी शेड्यूल के अनुसार सीएम भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के बगडोरा एयरपोर्ट के लिए पहुंचेंगे। यहां से वे दो बजे कदवा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 2.45 से 3.45 के बीच सीएम भूपेश बघेल कदवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वे शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से पटना पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6.25 बजे होटल पहुंचेंगे और यही रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More: 3 फर्जी मतदाता पकड़े, दूसरे के नाम से डाल रहे थे वोट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"