मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिब्रूगढ़ में डोर टू डोर किया जनसंपर्क, कहा- हम गली-गली जाएंगे, असम की अस्मिता को बचाएंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिब्रूगढ़ में डोर टू डोर किया जनसंपर्क, कहा- हम गली-गली जाएंगे, असम की अस्मिता को बचाएंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिब्रूगढ़ में डोर टू डोर किया जनसंपर्क, कहा- हम गली-गली जाएंगे, असम की अस्मिता को बचाएंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 18, 2021 2:38 am IST

असम (डिब्रूगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बुधवार की शाम डिब्रूगढ़ में डोर टू डोर कैम्पेन किया। उन्होंने ट्वीटर में एक विडियो अपलोड करते हुए लिखा कि स्थानीय नागरिक अपने घरों में अब मीटिंग आयोजित कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश पहुंचाने के घर-घर बुला रहे हैं। इसी क्रम में एक घर में आज मैं पहुंचा।

Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज : तेंदुलकर, युवी, युसुफ पठान की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत फायनल में, वेस्‍टइंडीज लीजेंड्स

उपस्थित नारी शक्ति के समक्ष कांग्रेस का संकल्प दोहराया। हर गृहणी को हम ₹2000 प्रतिमाह देंगे। सीएम ने कहा कि चुनाव प्रचार थमने तक किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को घर नहीं बैठना है। घरों से निकलकर हम सबको जन-जन तक अपने नेता राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाना है।

Read More News : ग्रुप कमांडेंट ए गुप्ता को गुरुवार को दी जाएगी अंतिम सलामी, मिग-21 की उड़ान के दौरान हुए थे शहीद

आप सबकी मेहनत की जनता तारीफ कर रही है। यह मेहनत जितनी ज्यादा बढ़ाएंगे, जीत का अंतर उतना बढ़ेगा। थोड़ा सा और दम। सीएम ने कहा कि हम गली-गली जाएंगे, असम की अस्मिता को बचाएंगे अब हर कांग्रेस कार्यकर्ता #DoorToDoor करेगा, कोई घर नहीं बैठेगा। सीएम ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उन गलियों तक तुम्हारा सच पहुंचाकर रहेंगे, जहां तुम झूठ का बीज बोने का सपना देखते हो। जनसंपर्क के बाद CM डिब्रूगढ़ गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेके।

Read More News:  शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर रॉड से हमला, कुत्ते के बच्चे को मारने का विरोध करने पर दो युवकों ने किया हमला


लेखक के बारे में